लफ़्ज़ों में ना ढल पाएगी, ना लोगो को समझ आएगी,
ऐसे रिश्ते की है ये कहानी
दो अनजान लोगो की, नोक - झोक भरी यादों की,
है ये अधूरी सी एक कहानी
पलकों से आसूँ झलकते हुए, लबो पे थिर-थिराहट लिए,
लिखी टूटे शब्दों में है ये कहानी
कुछ बने, कुछ बिगड़े,
कुछ सुनेहरे रिश्तों की है ये कहानी
इक शीशे - से दिल की गुडिया ने, जब चाहा तुम्हें दिल से,
तभी शुरू हुई ये कहानी
तूफानों की डोर में उलझ्ती हुई, बारिश के शोर सी बरसती हुई,
बस पल दो पल की है ये कहानी
तुमने ना चाहा जब हमें, हमने जब चाहा बस तुम्हें,
उसी वक़्त की दास्ताँ है ये कहानी
Assignments की बातें, Maggie भरी रातें,
Expense-sheet बनाते, और एक दुसरे को गुद-गुदाते,
कच्चे-पक्के रिश्तों में, बुनती हुई यादें हैं
बस अब तो इक भूली परछाई सी,
लगती है ये कहानी
जब तुमको सोते देख, रूह को राहत मिलती थी,
जब हमारी बातों में मासूमियत सी लगती थी,
उन्ही पलों की है ये कहानी
जब पल भर की दूरी खटकती थी, और यादों में रातें कटती थी,
जब एक नजारा पाने को आँखें तरस्ती थी,
और हर ख़ास दिन पे, तुम्हारा साथ होने की जरुरत सी लगती थी,
उन एहसासों की है ये कहानी
खट्टे-मीठे पल वो, जो बिताए थे साथ,
आज उन्हें फिर से जी लेने का मन करता है,
हर आंसू को,
हँसी में बदलने का मन करता है,
लेकिन ये वक़्त जो बदला है,
उन हालातों की है यह कहानी
IIT के तनहा रास्तों में, CCD और Aromas की बातों में,
Bandra की झिलमिल सी जगमगाती उन रातों में,
और airport के arrival hall में बिताए वक़्त में,
क़ैद हुए उन सभी लम्हों की है ये कहानी
हर शाम के सन्नाटे में, तुम्हारी आहट सी लगती है,
रुक - रुक के चलती साँसों में, जब तुम्हारी साँसें महकती हैं
एक शोर सा उठता है मन में,
जब एक आवाज़ हलके से पूछ जाती है,
"क्यूँ अधूरी रह गयी यह कहानी " ??
तुमसे लड़ने को मन करता है,
वापस पाने को मन करता है,
जब एक दस्तक सी मिलती है की,
कहीं और शुरू हो गयी तुम्हारी कहानी
एक नई राह पर चल पड़े हो तुम,
टूटे - बिखरे सपने छोड़ चले हो तुम,
दिल बेचैन फिर भी पूछता है,
क्या कभी भूल-बिसरी यादों में,
याद आएगी तुम्हें भी ये कहानी ???
~~शिप्रा शर्मा~~
No comments:
Post a Comment