युँ ही कुछ खामोश रातों में,
मन् से मन् की तन्हा उन बातों में,
बैठी हुँ, दिल में कुछ खयाल लिए
इन् खयालों में हैं सवाल कई,
जवाब जिनके मगर,
ना लाफ्ज़ों ने हमको दिए
सोचती हुँ,
की लिख दूँ इन्के बारे में अब कुछ,
पर कलम ऩा देता साथ् है,
खुद से बन गई इक दूरी सी है,
जो रोकती दिल की हर बात है
अच्छा सा कुछ, कुछ बुरा भी लगता है,
टूटा है कुछ, पर जुड़ा भी लगता है,
खोजते हुए खुद को अब, आगए इतनी दूर हैं,
की छुटा है कुछ, पर मिला भी लगता है
पूछते हैं कभी खुद से,
कभी तुमको भी सताते हैं,
हस्तें हैं कभी,
तो कभी रो - से भी जाते हैं,
चले समेट्ने जो, इस बिखरी सोच को,
तो मानो, कुछ और उलझ से जाते हैं
थक से गएँ है अब तो,
उल्झनो को सुल्झाते - सुल्झाते,
मिले हैं जवाब अब य़े जो,
तो सवाल हैं, की जो याद नहीं आतें
खो गए इस भंवर में जो,
तो मन् को फिर से सम्झाते हैं,
"तु फिर से खयालों में, खो क्यू नही जाता ??"
"ऐसी खामोश रातों में, सो क्यू नही पाता ??"
~~शिप्रा शर्मा~~
No comments:
Post a Comment